फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kartik Mela inaugurated at Dhai Ghat, Finance Minister said, create Kumbh like atmosphere

Shahjahanpur News: ढाई घाट पर कार्तिक मेले का शुभारंभ, वित्त मंत्री ने कहा-कुंभ जैसा माहौल दें

Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kartik Mela inaugurated at Dhai Ghat, Finance Minister said, create Kumbh like atmosphere
मिर्जापुर के ढाईघाट पर पूजन में शामिल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। ढाई घाट के पति पावनी गंगा तट पर लगे कार्तिक मेले का रविवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यद्वार पर बांधा गया फीता खोलकर वह मेला परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने मेला क्षेत्र में बनाए गए घाटों समेत श्रद्धालुओं के लिए जुटाई गईं सुविधाओं और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मेलार्थियों के सहयोग से वहां प्रयागराज के कुंभ मेला जैसा माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रविवार दिन में करीब दो बजे वित्त मंत्री ढाई घाट मेला स्थल पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने उनका स्वागत किया। बाद में उन्हाेंने बैंडबाजों की धार्मिक धुनों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता समेत भाजपा के अन्य कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में वित्त मंत्री गंगा तट पर गए। वहां उन्होंने विधि-विधान से गंगा मैया की पूजा व आरती की। इस मौके पर जिला पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कार्तिक मेला हमारी सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। उन्होंने फर्रुखाबाद की एसपी को स्थानीय पुलिस अधिकारिय़ों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं से समन्वय बना कर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में प्रदेश पुलिस की जन सहयोग को लेकर एक अलग पहचान बनी थी। मित्र पुलिस की उसी पहचान को ढाई घाट मेले में भी दोहराना है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल भले ही फर्रुखाबाद का है, लेकिन जनपद की जिला पंचायत पूरी ईमानदारी से इस पुनीत दायित्व को निभा रही है।
उन्होंने दोनों जिलों के अधिकारियों से बेहतर तालमेल के साथ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कहा। इससे पहले, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव ने मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष ने चांदी का मुकुट पहनाकर वित्त मंत्री का स्वागत किया। अन्य अतिथियों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मेले में रंग-बिरंगे टेंटों की सजावट ने वातावरण को उल्लासपूर्ण कर दिया। प्रशासन की ओर से बिजली, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री ने आठ नवंबर तक चलने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उद्घाटन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, दिनेश मिश्रा, वीरभान सिंह, उपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed