फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kartik Fair Daigat glossed with floodlights

दूधिया रोशनी से जगमगाया कार्तिक मेला ढाईघाट

Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे रेत पर बस रहे तम्बुओं के शहर कार्तिक मेला ढाईघाट मे बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के आने का क्रम जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह सीडीओ ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार सुबह सीडीओ टीके शिबू ने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले के तीसरे पश्चिमी बाईपास का निर्माण पूर्ण नहीं होने तथा गंगा घाटों पर गंदगी और ऊबड़ खाबड़ जगह देखकर सीडीओ ने मेला व्यवस्थापक जिला पंचायत के मेला इंचार्ज तुलसीराम को आवश्यक निर्देश दिए। इस पर मेलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा और जेई राहुल कांबले ने जेसीबी से मेले के पश्चिमी बाईपास रोड तथा गंगा घाटों की सफाई और समतलीकरण का कार्य करवाया। 
विज्ञापन

मेले के सदर बाजार में दुकानदार अपनी अपनी दुकाने लगाने में लगे हुए हैं। गंगा के जलस्तर में काफी गिरावट आ जाने से जिला पंचायत द्वारा गंगा घाटों पर सुरक्षित स्नान को करवाई गई बेरीकेटिंग बेकार साबित हो रही है। स्नानार्थियों पर नजर रखने के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट भी मोटर वोट तथा तैराकी उपकरणों के साथ मेले में पहुंच गई है।
विज्ञापन

किसानों को दी वैज्ञानिक ढंग से खेती की जानकारी
मिर्जापुर। ढाईघट मेले में लगी कृषि विकास प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसल की बुवाई से लेकर फसल सुरक्षा तथा उरर्बकों के उपयोग की विधि बताई। पशु चिकित्सक मुश्ताक अहमद ने पशुओं में होने वाले रोगों की पहचान और बचाव की जानकारी दी। प्रदर्शनी में गन्ना, मृदा परीक्षण, उद्यान, पशु पालन,दुग्ध विकास के साथ ही कृषि विकाग के स्टाल लगाये जा चुके हैं जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतराज, विकास आदि विभागों के स्टाल अभी तक नहीं लग सके हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को डीएम रामगणेश द्वारा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed