फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kartavya Academy defeated Cantt Ekta Club.

Shahjahanpur News: कर्तव्य अकादमी ने कैंट एकता क्लब को हराया

Sat, 17 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kartavya Academy defeated Cantt Ekta Club.
जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबाल लीग के दौरान ​खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में कर्तव्य अकादमी ने कैंट एकता क्लब को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को प्रारंभ हुई लीग में पहला मुकाबला कर्तव्य अकादमी और कैंट एकता क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कर्तव्य अकादमी के खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दसवें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त बना ली।
विज्ञापन

इसके पांच मिनट बाद ही कर्तव्य अकादमी ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद कैंट एकता क्लब के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। संघर्षपूर्ण मुकाबले में कर्तव्य अकादमी ने जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार और महासचिव दिलीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। संघ के उपाध्यक्ष सैयद जियाउल इस्लाम, मयूर खन्ना, संयुक्त सचिव प्रेमजीत सिंह, गौरव अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, रंजन कश्यप आदि मौजूद रहे।

जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबाल लीग के दौरान खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबाल लीग के दौरान खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed