{"_id":"6488c5ceb8921a5cdd0682d4","slug":"karni-sena-removed-shop-of-other-community-from-kachhiyani-kheda-temple-shahjahanpur-news-c-4-1-181217-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करणी सेना ने कछियानी खेड़ा मंदिर से हटवाई दूसरे समुदाय की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करणी सेना ने कछियानी खेड़ा मंदिर से हटवाई दूसरे समुदाय की दुकान
Wed, 14 Jun 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
तिलहर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर करणी सेना के कार्यकर्ता पूजा अर्चना के बाद जयकारा लगाते हुए।
तिलहर। कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रसाद की दुकान लगाए गैर समुदाय के एक व्यक्ति को वहां से हटा दिया। चेतावनी दी कि भविष्य में यदि यहां किसी अन्य समुदाय के लोगों ने यहां प्रसाद की दुकानें लगाईं तो कड़ा विरोध किया जाएगा।
पिछले मंगलवार को अन्य समुदाय के लोगों की प्रसाद की कई दुकानें लगी होने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन की मदद से दुकानों को हटवा दिया था। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि प्रसाद की दुकानों को छोड़कर गैर समुदाय के लोग खिलौनों आदि की दुकानें लगा सकते हैं। इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है।
मंगलवार सुबह करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंदिर परिसर पहुंच गए। मंदिर में लगी प्रसाद की लगभग 40- 45 दुकानों के बीच पहुंचकर पूछताछ की। मंदिर के सामने सड़क के दूसरी ओर गैर समुदाय का एक युवक की प्रसाद की दुकान लगी देख कार्यकर्ताओं ने उसे हटवा दिया।
विज्ञापन
करणी सेना के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि यहां दूसरे समुदाय के लोगों की प्रसाद की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। अगर दुकानें लगीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर करणी सेना युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष वीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह, जिला महामंत्री अबनीश सिंह, अरविन्द सिंह राठौड़, सचिन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।