फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karni Sena demands action against Bhim Army leader Mehak Singh

Shahjahanpur: चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी के नेता महक सिंह पर कार्रवाई की मांग, करणी सेना ने दिया ज्ञापन

Sun, 02 Jul 2023 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 04:38 PM IST
सार

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तोमर को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि क्षत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Karni Sena demands action against Bhim Army leader Mehak Singh
करणी सेना ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के बाद क्षत्रिय समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। शाहजहांपुर के मिर्जापुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तोमर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें महक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब दो बजे करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि हरिद्वार कलेक्ट्रेट में महक सिंह ने अपने लगभग 50 साथियों के साथ धार्मिक मूलवंशीय वक्तव्य में क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में विभिन्न समुदायों एवं जातियों को धमकाते हुए समाज में जहर घोलने से क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाज के लोगों में आक्रोश है। ऐसी स्थिति में आरोपी महक सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, वीरेश सिंह, सत्यम ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, मोहित सिंह, सुधांशु अवस्थी, सुमित चंदेल, विवेक ठाकुर, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed