फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karan of Badaun is the winner in 50 meter race.

Shahjahanpur News: 50 मीटर दौड़ में बदायूं के करन विजेता

Tue, 17 Feb 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Karan of Badaun is the winner in 50 meter race.
शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद
शाहजहांपुर। 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की सोमवार को शुरुआत हो गई। खेलकूद में चार जिलों के खिलाड़ियाें ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बदायूं के करन प्रथम, यहीं के प्रशांत द्वितीय व शाहजहांपुर के अमन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अल्तमस बरेली प्रथम, प्रशांत बदायूं द्वितीय, कृष्णा शाहजहांपुर तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अल्तमस बरेली प्रथम, अमन शाहजहांपुर द्वितीय, अखिलेश बदायूं तृतीय रहे। बालिका वर्ग प्राथमिक 50 मीटर दौड़ में रूबी शाहजहांपुर ने प्रथम, संगोपी बदायूं ने द्वितीय और यहीं की करिश्मा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में 100 मीटर दौड़ में बदायूं के संगोपी प्रथम, बदायूं के करिश्मा द्वितीय, शाहजहांपुर के किरण तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की रूबी ने प्रथम, बरेली की इफरा ने द्वितीय, बदायूं की संध्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बदायूं के कौशल ने प्रथम, पीलीभीत के मुकेश ने द्वितीय, शाहजहांपुर के शिवओम ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में पीलीभीत के पुष्पेंद्र ने प्रथम, बरेली के अंजू ने द्वितीय व शाहजहांपुर के शुभ कमल ने तृतीय स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ में पीलीभीत के पुष्पेंद्र प्रथम, बदायूं के आकाश द्वितीय, बदायूं के ही अरबाज तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में पीलीभीत के शिवम ने प्रथम स्थान पाया। बदायूं के कुणाल द्वितीय और शाहजहांपुर के अमर तृतीय रहे। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में बदायूं के दिव्यांश अव्वल रहे।
बरेली के रेहान दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल में बरेली के रेहान और देशराज ने पहला स्थान पाया। बदायूं के दिव्यांश व कार्तिकेय द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीलीभीत की अलशिफा प्रथम, शाहजहांपुर की सोमवती द्वितीय, बरेली की निकिता तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ में बदायूं की दीक्षा प्रथम, शाहजहांपुर की रीता द्वितीय, पीलीभीत की अलशिफा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में बदायूं की दीक्षा प्रथम, शाहजहांपुर की कंचन एवं बदायूं की नीतू द्वितीय रहीं। शाहजहांपुर की सोनाक्षी तृतीय रहीं।
गोला फेंक बालिका वर्ग में बदायूं की गीता प्रथम, यहीं की ही गीता मौर्य ने द्वितीय व शाहजहांपुर की मनसा तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में बरेली की सलोनी प्रथम, पीलीभीत की कुमकुम द्वितीय रहीं।
इससे पहले डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीम ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। स्काउट-गाइड का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, योग व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीलीभीत की बीएसए रोशनी सिंह, बरेली के शेरगढ़ के बीईओ मुकेश कुमार, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या, बीईओ विनय मिश्रा, शाहीन अंसारी, शिक्षक नेता रविंद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, श्रेयस सक्सेना, ऋषिकांत पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत गंगवार, दपिंदर कौर और निकहत परवीन आदि मौजूद रहे।
--
एक हजार छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं व शाहजहांपुर से लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्राओं को विभिन्न जगहों पर ठहराने के साथ भोजन आदि की व्यवस्था की गई है।
--
डीएम के जाते ही पटरी से उतरी व्यवस्था
मंडलीय खेलकूद में डीएम के जाने के बाद व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं। दौड़ प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। बार-बार बुलाने के बाद भी पूरे प्रतिभागी नहीं पहुंचे। करीब 20 मिनट तक खड़े रहने के बाद दौड़ शुरू कराई गई। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में शिक्षिका ने भेदभाव का आरोप लगाया। इसी तरह कबड्डी की प्रतियोगिता कराने में टीमों को बुलाने के लिए बार-बार एनाउंस करना पड़ा।

--
गिरने से बदायूं के छात्र के हाथ में फ्रैक्चर
कबड्डी प्रतियोगिता में बदायूं के संजीव के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। हाथ में तेज दर्द होने के चलते पीटीआई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार कराया गया है।

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद में कबड्डी में शामिल बरेली और बदायूं की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed