फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas injured in accidents; admitted to hospital.

Shahjahanpur News: हादसों में घायल हुए कांवड़िये, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas injured in accidents; admitted to hospital.
घायल कांवड़िया सुमित। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में कई कांवड़िये घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कांवड़िया वार्ड में भर्ती कराया गया। किसी का पैर टूटा, तो किसी का हाथ टूट गया। हालत में सुधार होने पर कुछ कांवड़िया छुट्टी लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह छोटीकाशी गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक कर बाइक से लौट रहे फर्रुखाबाद जिले के कांवड़िया सूरज, रोहित व मोहित भावलखेड़ा क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। रोहित और सूरज के पैर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला हद्दफ निवासी कांवड़िया हीरालाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुए हादसे में घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर गोला आ रहे थे। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। कांट के इकनौरा गांव निवासी कांवड़िया हीरालाल कार की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी के 14 वर्षीय सुमित मोहम्मदी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हो गए। वह फर्रुखाबाद से टेड़ेनाथ जा रहे थे। फर्रुखाबाद के बाइक सवार कांवड़िया श्याम पाठक, हर्षित और गगन मोहम्मदी क्षेत्र में बस की टक्कर लगने से घायल हो गए।
वहीं, फर्रुखाबाद के प्रहलादपुर के कांवड़िया रनवीर, तिलहर के ढकिया परवेजपुर के द्रोण, मैगलगंज के अमरौलिया गांव निवासी कांवड़िया अमित, फर्रुखाबाद के रामप्रताप, पीलीभीत के बिलसंडा के संदीप आदि घायल हो गए।

--
बाइकों की टक्कर में तीन कांवड़िये हुए घायल
कलान। सावन के दूसरे सोमवार को रोजी पब्लिक स्कूल के पास आमने-सामने दो बाइकें टकरा गईं। एक बाइक पर सवार कांवड़िया शेरपुर कोरिया गांव निवासी रूपेश (15), ढाका लालपुर गांव निवासी नंदराम (13) व आनंद (15) घायल हो गए। घायल तीनों कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांवड़िया कांवड़ लेकर पटना देवकली जा रहे थे। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद

घायल कांवड़िया सुमित। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed