फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya's death due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया की मौत

Tue, 02 Aug 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya's death due to collision with DCM
शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे प्रदीप के परिजन संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद के थाना फतेहगंज के गांव मेहरपुर सेजू निवासी प्रदीप कुमार की बाइक से डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में प्रदीप कुमार की मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका दोस्त अनमोल निवासी गांव याकूबगंज घायल हो गया। दोनों कांवड़ लेकर गोला गए थे और जल चढ़ाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

फतेहगंज के 15 युवकों का जत्था बाइकों से कांवड़ लेकर गया था। गोला में जल चढ़ाने के बाद सोमवार को कांवड़िये लौट रहे थे। 22 वर्षीय प्रदीप व उसका दोस्त अनमोल बाइक से आगे चल रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहा था। इस बीच सुबह सात बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर दहेना गांव के पास फलों से लदी डीसीएम से उसकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसका मित्र अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर के बाद पीछे से आए प्रदीप के मौसेरे भाई आकाश ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल अनमोल को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्रदीप की पत्नी नेमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने डीसीएम और चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed