फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya injured due to truck collision, jammed on the highway

ट्रक की टक्कर लगने से कांवड़िये घायल, हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 02 Aug 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya injured due to truck collision, jammed on the highway
आंदोलित कांवरियों को समझाती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कपसेड़ा के पास सोमवार दोपहर गोला गोकर्णनाथ से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों की डीसीएम में लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया। कांवड़िये बरेली जिले के थाना फरीदपुर के गांव खल्लपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गांव खल्लपुर के ग्रामीण डाक कांवड़ लेकर 29 जुलाई को कछला गए थे। वहां से गंगाजल लेकर सोमवार सुबह गोला गोकर्णनाथ में जल चढ़ाया। इसके बाद कांवड़िये डीसीएम से लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे कपसेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप से निकले ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई। इससे डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर तिरछी हो गई। डीसीएम पर नृत्य कर रहे कांवड़िये सड़क पर गिर गए। हादसे में छोटू, पप्पू, राम कश्यप, संजीव, पूसे, देशराज, अजीत, रामू, विजय आदि घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं रविंद्र, वीरेश, छोटू, राजेश, छेदा लाल, नंहूलाल को तिलहर सीएचसी भेजा गया है। बबलू शर्मा, रामबाबू, सुरेंद्र को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित कांवड़ियों और गांव कपसेड़ा के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने कांवड़ियों को मनाने का प्रयास किया। सीओ सदर अरविंद कुमार, सीओ तिलहर अमित चौरसिया, तिलहर, कटरा, निगोही थाने की पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तिलहर से शाहजहांपुर जाने वाली लाइन पर 45 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। दूसरी लेन पर कांवड़िये जाम लगाए रहे। अधिकारियों ने ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर करीब दो बजे जाम खुलवाया। क्रेन मंगाकर ट्रक को भी सड़क के किनारे किया गया। ट्रक चालक भाग गया।
कांवड़ियों के इलाज के लिए अलर्ट किया स्टाफ
हादसे की सूचना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए अलर्ट किया गया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को अंदर शिफ्ट कर जगह खाली की गई। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा खुद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और कांवड़ियों का उपचार शुरू कराया।

कपसेड़ा के पास डीजल लेकर निकल रहे ट्रक की डीसीएम से टक्कर लग गई थी। हादसे में कुछ कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं थीं। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात

तिलहर के  हाईवे पर लगा जाम में फंसे वाहन । संवाद

तिलहर के हाईवे पर लगा जाम में फंसे वाहन । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

तिलहर में हाईवे पर डीसीएम खड़ी करके जाम लगाते कांवरिये । संवाद

तिलहर में हाईवे पर डीसीएम खड़ी करके जाम लगाते कांवरिये । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed