{"_id":"66c11e8d448aae0c13094784","slug":"kanwariya-dies-after-being-hit-by-trolley-friend-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125146-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रॉली की चपेट में आए कांवड़िये की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रॉली की चपेट में आए कांवड़िये की मौत, साथी घायल
Sun, 18 Aug 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखीमपुर खीरी जिले के गांव मछेछा में शुक्रवार की रात 11 बजे जलाभिषेक कर लौटते समय बाइक सवार दो कांवड़िये दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भावलखेड़ा में भर्ती कराया। उपचार के दौरान फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद के गांव उगरपुर निवासी अनुपम मिश्रा (23) ने दम तोड़ दिया। उनके साथी अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुपम और अभिषेक में दोस्ती होने के चलते दोनों कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ गए थे। वहां जलाभिषेक करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी जिले के गांव मछेछा में ट्रॉली से बाइक में टक्कर लग गई। पुलिस व साथियों ने रात 11 बजे भावलखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अनुपम को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक मिश्रा को गंभीर रूप से घायल होने के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रोजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।