फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kant's Abhishek Sharma appointed coach of cricketer Irfan Pathan's academy

क्रिकेटर इरफान-यूसुफ पठान की एकेडमी के कोच बने कांट के अभिषेक शर्मा

Sat, 25 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kant's Abhishek Sharma appointed coach of cricketer Irfan Pathan's academy
शाहजहांपुर। कांट कस्बा निवासी अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे इरफान पठान और यूसुफ पठान की तमिलनाडु के सेलम स्थित पठान एकेडमी के हेड कोच बनाए गए हैं। उनकी उपलब्धि पर जिले के क्रिकेटरों में खुशी की लहर है। स्थानीय क्रिकेटरों में आस जगी है कि वे भी अभिषेक से क्रिकेट के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

2010 में अभिषेक ने कमला क्लब कानपुर में अभ्यास शुरू किया था। वहां से नित्य नई ऊंचाइयों पर चढ़ते गए। 2012 अंडर-16 में प्रदेश स्तरीय ट्रॉयल में आखिरी चरण तक सफर करने के बाद टीम में जगह नहीं मिल सकी। 2014 में अंडर-19 में आखिरी राउंड तक पहुंचने के बाद भी मायूसी हाथ लगी। 2016 में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का हिस्सा बने और वहां से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तक सफर तय किया। 2019 में बंगाल लीग में पहले ही मैच में 122 रन बनाकर चर्चा में आए। 2021 में अभिषेक ने डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग का कोर्स पूर्ण कर लिया। इस वर्ष इरफान पठान और युसूफ पठान की तमिलनाडु के सेलम में स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान में कोच नियुक्त किए हैं। उनकी सफलता पर संजीव मिश्रा, अजीत सिंह चारग, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक, मनोज यादव, लज्जाराम, इरफान खान, अमित चौधरी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed