फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kant Jalalabad State Highway road accident Bike rider dies after colliding with tractor trolley

Shahjahanpur Accident: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस से हाथापाई

Wed, 22 Feb 2023 01:10 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 01:10 PM IST
सार

Road Accident: शाहजहांपुर के स्टेट हाइवे में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों द्वारा हुए पथराव के बाद रोडवेज बस के शीशे भी टूट गए। जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ता है। हालांकि, इसदौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Kant Jalalabad State Highway road accident Bike rider dies after colliding with tractor trolley
पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई दुर्घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह बवाल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद  पुलिस के साथ ही मारपीट की गई है। पथराव में रोडवेज बस के शीशे भी तोड़े गए हैं।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन निवासी केपी सिंह यादव और भानपुर का विकास बाइक से दूध बांटने जा रहे थे। इस बीच भानपुर के गन्ना सेंटर पर पूर्व प्रधान पुत्तन बेग के ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से केपी सिंह यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव की महिलाओं ने शव देखने का प्रयास किया तो पुलिस ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि दरोगा और सिपाही ने महिलाओं पर लाठी चला दी। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान योगेंद्र, सत्येंद्र, सचिन, 65 वर्षीय सोमवती को चोटें आई। इसके बाद लोग भड़क गए और पथराव करने लगे।  पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना पर सीओ सदर अमित चौरसिया, एसपी  सिटी और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 10:30 बजे जाम खुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अभी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed