फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kant bus station will be renovated with Rs 2.87 crore

Shahjahanpur News: 2.87 करोड़ रुपये से होगा कांट बस स्टेशन का कायाकल्प

Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kant bus station will be renovated with Rs 2.87 crore
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे स्थित यहां के रोडवेज बस स्टेशन परिसर का बहुत जल्द कायाकल्प होगा और यात्री सुविधाओं के विकास से वह नए कलेवर में नजर आएगा। ददरौल क्षेत्र के विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बस स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए शासन से 2.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कराया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की देखरेख में बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कांट स्टेशन परिसर काफी पुराना है, लेकिन वहां पेयजल, बैठने के लिए पर्याप्त शेड, विश्रामालय आदि यात्री सुविधाएं नदारद हो चुकी हैं। यही नहीं, स्टेशन परिसर काफी नीचा होने से बरसात के दौरान आसपास का पानी वहीं इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण यात्रियों को अंदर जाना भी कठिन होता है। इसलिए स्टेशन परिसर में लंबे समय से बसें भी नहीं जा रही हैं। इन्हीं खामियाें को दूर कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा था। परिवहन मंत्री ने विधायक के अनुरोध को स्वीकार कर बस स्टेशन के लिए बजट को मंजूरी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
आधुनिकीकरण से होंगे कई फायदे
बस स्टेशन परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए वहां मिट्टी का भराव कराकर फर्श ऊंचा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वहां प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, पेयजल और खान-पान के लिए कैंटीन की व्यवस्था होगी। इससे बसें स्टेशन परिसर में आने से हाईवे पर जाम नहीं लगेगा। सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ने से लोड फैक्टर बढ़ेगा और विभाग को इसका लाभ मिलेगा। आधुनिकीकरण के बाद बसों का यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। आसपास के दुकानदारों को भी परोक्ष लाभ होगा।



--मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में शामिल कांट बस स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए पिछले वर्ष परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट की थी। उस दौरान उन्हें पत्र के माध्यम से बस स्टेशन का महत्व बताया था। परिवहन मंत्री का आभार है कि उन्होंने व्यापक हित में बस स्टेशन के लिए बजट को स्वीकृति दिलाई। बहुत जल्द निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा।
-अरविंद कुमार सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed