फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kant and Shahbazpur teams became winners in Kabaddi

Shahjahanpur News: कबड्डी में कांट और शहबाजपुर की टीमें बनीं विजेता

Wed, 26 Nov 2025 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kant and Shahbazpur teams became winners in Kabaddi
कांट। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धा के समापन सत्र से पहले बुधवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं गईं। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में सरथौली को हराकर कांट की टीम और बालिका वर्ग में भी सरथौली को हराकर शहबाजपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में लक्ष्मी और युगल मैच में पिंकेश कुशवाहा और आकाश यादव की जोड़ी विजेता रही। कबड्डी के सब जूनियर बालक वर्ग में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। भारोत्तोलन सब जूनियर महिला के 45 किलाे वर्ग में वैशाली प्रथम और जूनियर वर्ग में अंश प्रथम रहे।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक के 55 किलो वर्ग में आदित्य प्रथम और सीनियर 55 किलो वर्ग में पंकज प्रथम रहे। लंबीकूद में कीमती देवी ने सबसे लंबी छलांग लगा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रभा द्वितीय और शीतल तृतीय रही। इसी स्पर्धा के सब जूनियर वर्ग में वैशाली ने बाजी मारी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग मिश्रा की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान हिमांशु, इंद्रजीत, ब्रजनंदन शुक्ला, हरिमोहन, तीरथराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed