फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanpur girl reached Puwayan to fall in love on Facebook and get married

Shahjahanpur News: फेसबुक पर प्यार, शादी करने पुवायां पहुंची कानपुर की युवती

Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur girl reached Puwayan to fall in love on Facebook and get married
पुवायां । फेसबुक पर बातचीत के बाद युवक और युवती में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। उसने प्रेमी को कानपुर बुलाया लेकिन जब वह नहीं माना तो युवती खुद ही उसके घर शादी करने पहुंच गई। परिजनों ने डांटा तो युवक उसे थाने ले आया। पुलिस ने युवती के परिजनों से बात कर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र निवासी युवती की फेसबुक पर पुवायां के गांव बिलंदापुर निवासी युवक से दोस्ती हो गई। युवती ने युवक से शादी की मंशा जाहिर की और उसे कानपुर आने के लिए कहा, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। इस पर 15 जनवरी को युवती घर से अकेले ही बिलंदापुर पहुंच गई। युवती जब युवक के घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों की कड़ी फटकार के बाद युवती को लेकर युवक थाने पहुंच गया। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र पुलिस को दिखाए। युवती ने कहा कि वह युवक से ही शादी करेगी। पुलिस ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। इसके बाद युवती के पिता और मां पुवायां आए और युवती को समझाकर अपने साथ ले गए। युवती की गुमशुदगी कानपुर में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed