फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanha is the sixth on the consumption of kadhi-rice

छठी पर कान्हा को लगाया कढ़ी-चावल का भोग

Sun, 20 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kanha is the sixth on the consumption of kadhi-rice
छठी मनाई - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
भगवान कृष्ण की छठी का पर्व मंदिरों और घरों में श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर यशोदानंदन नटखट कान्हा को विशेष रूप से कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। की प्रतिमाओं और स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। भजन-कीर्तन भी हुए। 
विज्ञापन

नगर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, लाल इमली चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, आनंदपुरम लोहारों वाला चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर, बृज विहार कालोनी स्थित बृजेश्वरधाम मंदिर, लाला तेली बजरिया स्थिति शिव मंदिर, तारीन गाड़ीपुरा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, ओसीएफ, चौक, बहादुरगंज, खिरनीबाग चौराहा, रामनगर, कृष्णानगर, घंटाघर, सरायंकाइयां, दलेलगंज, जलालनगर, तारीन टिकली समेत तमाम मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। वहीं, घरों में भी महिलाओं ने कढ़ी-चावल तैयार कर कृष्ण जी को भोग लगाया और मंगलगीत गाए। लाला तेली बजरिया के शिव मंदिर में पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने भोग लगाकर कान्हा की छठी की बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोलक बजाकर गीत गाए और नृत्य किया। आयोजन में कृष्ण कुमार सक्सेना, राजेश अवस्थी, सुनील अग्रवाल, अजीत मिश्रा, प्रमिला अग्रवाल, नेहा मिश्रा, गायत्री मिश्रा, पूजा पांडेय आदि का योगदान रहा। लोहारों वाला चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर में पुजारी अशोक शर्मा ने कृष्णजी की छठी मनाकर आरती उतारी। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में पदम प्रकाश अवस्थी, अशोक शर्मा, वीएन शर्मा, राम गोपाल कंचन, सुभाष मिश्रा, सिद्धार्थ वाजपेयी, अपूर्व वाजपेयी, सुमित, सोनू, सोमू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed