फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kamlesh, who was injured in the firing by miscreants, died

Shahjahanpur News: बदमाशों की फायरिंग में घायल कमलेश की मौत

Wed, 30 Apr 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh, who was injured in the firing by miscreants, died
मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में सोमवार रात बदमाशों की फायरिंग में घायल हुए कमलेश की राजकीय मेडिकल काॅलेज से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में माैत हो गई। वहीं, घायल उसके एक भाई जितेंद्र का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरे भाई अखिलेश की हालत ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। उसकी तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चौक कोतवाली में मुख्य आरोपी शेरू समेत चार नामजद व अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वारदात के दाैरान जो भी सामने आ रहा था, शेरू उसे गोली मार रहा था। थोड़ी ही देर में सड़क खून से लाल हो गई। तीन सगे भाइयों के गोली मारने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमें गठित की हैं। टीमों ने आरोपियों की रिश्तेदारी में दबिशें दीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अखिलेश ने बताया, सोमवार की रात 20:55 मिनट पर अरविंद मोमोज वाले के ठेले के पास भाई कमलेश की पड़ोसी शेरू से नोकझोंक हुई थी। उसने भाई से मारपीट की थी। इस दाैरान शेरू ने धमकी दी थी कि यदि मेरे घर की ओर से निकले तो गोली मार देंगे। घर आने के लिए भाई कमलेश रास्ते में पड़ने वाले शेरू के घर के पास से गुजरे तो उसने अपने घर के आसपास रहने वाले रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अन्य ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर भाई जितेंद्र के साथ वे मौके पर पहुंचे। इस बीच शेरू ने तमंचे से फायर कर दिया, जो भाई कमलेश के प्राइवेट पार्ट के पास लगा। दूसरा फायर उसको छूते हुए निकल गया। इसके बाद शेरू ने भाई जितेंद्र को भी गोली मार दी। शेरू के साथी रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात व्यक्ति ने तलवार, कुल्हाड़ी व डंडे से जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बरेली, दूसरी टीम पीलीभीत गई है। दो टीमों ने आरोपियों की जान-पहचान वालों के घरों में भी उनकी तलाश की। मंगलवार शाम आरोपी के गिरफ्तार होने की चर्चा हुई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, कमलेश के शव का पोस्टमॉर्टम लखनऊ में कराया गया। वहीं, घायल जितेंद्र का लखनऊ के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-----------------------
नेहा का उजड़ा मांग का सिंदूर, बच्चों के बिखर गए सपने

- कमलेश पांच भाई हैं। वह अजीजगंज में ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की शाम मामूली विवाद ने कमलेश की जिंदगी छीन ली। उसकी पत्नी नेहा का सिंदूर उजड़ गया। उसके बच्चों आयुष, रौनक और शबनम के सपने बिखर गए। कमलेश के शव को देख नेहा बिलख पड़ी। परिवार के लोगों ने उसे संभाला। नेहा को देख मोहल्ले की महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।

---------------------

दो दिन पूर्व हुआ बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंचा

- गोली लगने से घायल अखिलेश ने बताया कि दो दिन पूर्व भाई कमलेश व आरोपी शेरू के बच्चे के बीच मामूली विवाद हो गया था। इसमें बीच-बचाव करा दिया गया था। सोमवार की शाम भाई घर आ रहे थे। इस बीच शेरू उन्हें रास्ते में मिल गया और भाई से विवाद करने लगा। विरोध पर भाई से मारपीट की और देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद शेरू ने साथियों संग मिलकर भाई की जान ले ली।

--------------------

लगाया आरोप, 30 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

-अखिलेश ने बताया कि हम तीनों भाइयों को गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने डर से अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। गाड़ी में आरोपी ने खुद आग लगा दी थी। इतना सबकुछ हो गया, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। करीब 30 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। राजघाट पुलिस चौकी बहुत दूर भी नहीं है।

--------------------

घायलों को ई-रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंचा भतीजा

-अखिलेश ने बताया, गोलीकांड के बाद भतीजा सुमित व परिवार के लोग ई-रिक्शा से घायलों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद पुलिस पहुंची, जबकि थोड़ी ही दूरी पर पुलिस की पिकेट हमेशा खड़ी रहती है। अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद बड़ी घटना नहीं होती। अखिलेश ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। तभी दिल को सुकून मिलेगा।

----------------------
भाई जितेंद्र का अभी तक नहीं हुआ ऑपरेशन
- अखिलेश ने बताया कि लखनऊ में भर्ती भाई जितेंद्र का अभी तक ऑपरेशन नहीं हुआ है। एक भाई की तो जान चली गई। सही उपचार मिला तो दूसरे भाई की जान बच जाएगी। अखिलेश ने जितेंद्र का अच्छा उपचार कराने की मांग की है।


----------------------
नोएडा से आया धर्मेंद्र रोते-रोते हुआ बेहोश
- सोमवार रात नोएडा में रह रहे धर्मेंद्र को जब उसके तीन भाइयों के गोली लगने की खबर मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रात में ही नोएडा से चल दिया। यहां आकर धर्मेंद्र को पता चला कि उसके भाई कमलेश की मौत हो गई है। वह रोते-रोते कई बार बेहोश हुआ। भतीजों ने उसे संभाला।

----------------------

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक कमलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed