फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalktret been protesting on picket

कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर दिया धरना

Wed, 02 Sep 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kalktret been protesting on picket
निगोही क्षेत्र के कई गांवों में छह साल से ठप बिजली सप्लाई चालू नहीं करने के विरोध में शिव सैनिकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत करीब सात वर्ष पहले तिलहर तहसील के गांव धमनपुर और इटौआ गांव का विद्युतीकरण किया गया था। इन गांवों के लिए निगोही पॉवर सब स्टेशन से एचटी लाइन तैयार की गई और उससे ढकिया रघा, इटौआ, बरहा मोहब्बतपुर, भुरखुंडा, गौरी खेड़ा आदि गांव भी जोड़े गए। एक साल बाद ही बाढ़ से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से इन सारे गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

तब से धमनपुर निवासी उपरोक्त गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास करते रहे। कई बार ग्रामीणों के साथ पॉवर कारपोरेशन के अफसरों समेत प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए, लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर शिवसेना के जिला प्रमुख ने उप प्रमुख चौहान समेत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में नारेबाजी करके धरना दिया। ज्ञापन में शिवसेना नेता ने कहा है कि यदि एक माह के अंदर सभी प्रभावित गांवों में लाइनें ठीक करके और नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई तो वह निगोही पॉवर सब स्टेशन गेट पर आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed