फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash Yatra was taken out before the installation of the idol of Lord Vishnu.

Shahjahanpur News: भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलशयात्रा

Sun, 01 Mar 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out before the installation of the idol of Lord Vishnu.
तिलहर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
तिलहर। गोसाई मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को नगर में प्रमुख मार्गों से आस्था और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद के मार्गदर्शन में कलशयात्रा गोसाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु यात्रा में साथ चले। कलशयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिरों में पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा गोसाई मंदिर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। व्यवस्था में मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी कमल सक्सेना, गुड्डू, मोहित आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed