फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash Yatra taken out with devotion and jubilation.

Shahjahanpur News: भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई कलशयात्रा

Fri, 12 Jun 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with devotion and jubilation.
शाहजहांपुर में श्री रुद्र बालाजी धाम से कलश  यात्रा निकालतीं महिलाएं। संंवाद
शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पुण्य यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया। कथा से पहले कलशयात्रा निकाली गई। इस बीच जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे मंदिर से कलशयात्रा प्रारंभ हुई। पीत वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रहीं थी। ढोल और धार्मिक भजनों की धुनों के बीच महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र की परिक्रमा की। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ और ‘जय श्री रुद्र बाला जी महाराज’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

मार्ग में कई जगहों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर और शरबत-पानी की व्यवस्था कर कलशयात्रा का स्वागत किया गया। पंडित डॉ.कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यास आचार्य पंडित अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक प्रभु की दिव्य लीलाओं और भागवत मर्म की रसधार बहाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीके सक्सेना, राजीव त्रिवेदी, राजीव दीक्षित, श्यामा चरण, रामदास, पवन, अतुल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, डॉ.आर के अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
----------------------
ज्योति कलश रथयात्रा का किया स्वागत



शाहजहांपुर। ज्ञान और सद्विचारों का संदेश लेकर ज्योति कलश रथयात्रा बृहस्पतिवार को शहर पहुंची। प्रेस क्लब में पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।




यात्रा का शुभारंभ राधेलाल मौर्य और रामलाल मौर्य के परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर अखंड ज्योति का पूजन किया। शाम करीब चार बजे यात्रा प्रेस क्लब पहुंची। यहां कलश पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और आरती का आयोजन हुआ। आरएमएल समूह की निदेशक वर्षा गोस्वामी, नीतू गुप्ता सहित अनेक पत्रकात्रों व अन्य लोग उपस्थित रहे। रथ सारथी राकेश ने कहा कि यह यात्रा व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण का जनजागरण अभियान है। सायंकाल यात्रा प्रताप एन्क्लेव पहुंची, जहां संजय गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने स्वागत किया। उनके आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। संवाद

शाहजहांपुर में श्री रुद्र बालाजी धाम से कलश  यात्रा निकालतीं महिलाएं। संंवाद

शाहजहांपुर में श्री रुद्र बालाजी धाम से कलश  यात्रा निकालतीं महिलाएं। संंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed