फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalan Town is among the 20 feeders experiencing line losses; inspections were conducted to curb electricity theft.

Shahjahanpur News: लाइन लॉस वाले 20 फीडरों में कलान टाउन भी शामिल, बिजली चोरी रोकने के लिए हुई चेकिंग

Thu, 30 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kalan Town is among the 20 feeders experiencing line losses; inspections were conducted to curb electricity theft.
शाहजहांपुर। बिजली निगम ने प्रदेश में अधिक लाइन लॉस वाले 20 फीडरों को चिह्नित किया है। इसमें जलालाबाद डिवीजन के कलान टाउन फीडर को भी शामिल किया गया है, जहां सबसे अधिक लाइन लॉस सामने आया है। लाइन लॉस कम करने के लिए निगम ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा जा रहा है और बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराई जा रही है। अधिकारियों की ओर से लोगों को बिजली चोरी न करने और समय से बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई जारी है। निगम का लक्ष्य लाइन लॉस कम कर आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना है। संवाद
विज्ञापन

-----------
कमांड नहीं पकड़ने वाले मीटराें की जांच की
शाहजहांपुर। बिजली निगम ने 640 स्मार्ट मीटरों के कमांड नहीं पकड़े जाने के मामले में अफसरों ने डोर-टू-डोर जांच कराई है। इसमें 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के अनुसार, सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई मामलों में मीटर या तार क्षतिग्रस्त होने से भी परेशानी आई है। तकनीकी खामियां दूर होते ही शेष उपभोक्ताओं का डाटा अपडेट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed