फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kalaan tehsil is on papers only

तहसील का दर्जा तो दे दिया, भवन कब दिलाएंगे साहब

Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kalaan tehsil is on papers only
शाहजहांपुर/कलान। विकास की दृष्टि से अति पिछड़े कलान ब्लॉक मुख्यालय को तहसील का दर्जा मिले तीन साल बीत गए, लेकिन क्षेत्रवासियों को तहसील जैसी सुविधाएं अब तक नहीं मिल सकी हैं। चाहे जमीन विवाद हो, फौजदारी के मामलों में सीओ से फरियाद हो या फिर भू संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करनी हो, इन सभी कामों के लिए कलान तहसील क्षेत्र के लोगों को आज भी जलालाबाद तक दौड़ लगानी पड़ती है। इसका कारण शासन की अनुमति न मिलने से तहसील समेत अन्य विभागों के निर्माण न होना है।
विज्ञापन

आजादी के बाद जनपद का गठन होने पर प्रशासनिक लिहाज से कलान को ब्लॉक मुख्यालय बनाया गया था। कस्बे की तहसील जलालाबाद में थी। भौगोलिक दृष्टि से कलान और मिर्जापुर ब्लॉक में शामिल गांव जलालाबाद तहसील से जुड़े होने के कारण वहां के ग्रामीणों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता था। दरअसल, गंगा, रामगंगा, बहगुल आदि नदियों से घिरे इन दोनों विकास खंडों के गांव बरसात में नदियाें का जलस्तर बढ़ने पर टापू बन जाते थे। जब तक प्रशासनिक अमला मदद को पहुंचता था, गांव बर्बादी के मुहाने पर पहुंच जाते थे। वर्ष 2006 और 2011 में आई बाढ़ के बाद यहां के हजारों परिवार विस्थापित हो गए। कटरी के इस इलाके तक विकास पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर सपा शासनकाल में 15 दिसंबर 2016 को इन दोनों विकास खंडों के 212 गांव जलालाबाद से काटकर कलान में नई तहसील बनाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

36 बीघा जमीन का कई स्थानों पर हुआ चयन
कलान में तहसील के मुख्य भवन के साथ ही उप निबंधक कार्यालय, कोतवाली भवन और अन्य विभागों के भवन बनाए जाने हैं। इसके लिए कस्बे से छह किमी दूर गांव सथरा धर्मपुर में 36 बीघा जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। चूंकि, मिर्जापुर ब्लॉक से यह गांव उल्टी दिशा में पड़ता है इसलिए वहां के नागरिकों ने विरोध किया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नरसुईया गांव के पास और मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नूरपुर तरसौरा में तहसील भवन निर्मित कराने के लिए अतिरिक्त भेजे। यह प्रस्ताव अभी तक शासन स्तर पर धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बनने पर इन गांवों की बदलेगी तस्वीर
कलान में तहसील भवन बनने के साथ वहीं से प्रशासनिक कामकाज शुरू होने पर सीमावर्ती गांव भुड़ेली, भुन्नी खेड़ा, मालौं, खमरिया, चितपुरी, बेहटी, मथरा, पटना देवकली, नौगवां, सथरा धर्मपुर, सरफरा, पयारा उत्तरी, गोलागंज, खमरिया, हेतमपुर, लक्ष्मणपुर, झखरेली आदि की तस्वीर बदलनी तय है। यह सभी गांव और वहां के लोग शासन की अधिकांश विकास योजनाओं से अभी तक वंचित है।
अभी सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
तहसील के नाम पर अभी कलान में सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ, सब रजिस्ट्रार आदि अधिकारी कहने को रोजाना कलान पहुंचते हैं, लेकिन रहने के लिए आवास नहीं होने से दिन ढलने से पहले जलालाबाद अथवा शाहजहांपुर लौट जाते हैं। स्टाफ की कमी भी प्रशासनिक कार्यों में बाधा डाल रही है।

कलान में तहसील भवन बनाने के लिए तीन स्थानों पर 36-36 बीघा जमीन देखी जा चुकी है और इसके प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर लंबित हैं। तहसील भवन बनने पर क्षेत्रवासियों को समय, श्रम और पैसा बर्बाद किए बगैर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराना आसान हो जाएगा। इस बारे में डीएम के माध्यम से शासन को रिमाइंडर भेजा जाएगा। - रमेश चंद्र, एसडीएम कलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed