फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kabaddi: Varanasi and Agra division teams in semi-finals

Shahjahanpur News: कुलदीप कुमार अध्यक्ष और ब्रजेश कुमार सचिव बने

Sat, 23 Sep 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Varanasi and Agra division teams in semi-finals
लोक निर्माण विभाग के भवन में शपथ ग्रहण करते उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के नवनिर्वाचित सदस्य।
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की जनपद इकाई निर्वाचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का जनपद अधिवेशन लोक निर्माण विभाग के संघ भवन एकता सदन में आयोजित किया गया। इसमें कुलदीप कुमार को अध्यक्ष और ब्रजेश कुमार को सचिव चुना गया।

चुनाव संगठन के संरक्षक अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। प्रांतीय महासचिव महासंघ जीएन सिंह, मंडल अध्यक्ष महासंघ बरेली रनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विद्युत / यांत्रिक यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष महासंघ नेत्रपाल सिंह और निवर्तमान जनपद अध्यक्ष सहायक अभियंता एम. रहमान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद अधिवेशन के प्रथम सत्र के उपरांत दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी यशवीर सिंह की देखरेख में नई जनपद कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें कुलदीप कुमार को जनपद अध्यक्ष, रामपाल रविंद्र गौतम को उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार को सचिव, ज्ञानेंद्र शर्मा को वित्त सचिव, अरविंद को प्रचार सचिव तथा ज्योति कन्नौजिया को संगठन सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। संचालन अहमद मुबीन ने किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार राठौर, श्यामकुमार मिश्रा, ललित कुमार, रामऔतार, सुबोध कुमार, प्रभास कुमार, कन्हैयालाल, संजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed