फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jyoti Kalash Rath Yatra welcomed; pledge to plant saplings reaffirmed.

Shahjahanpur News: ज्योति कलश रथयात्रा का स्वागत, पौधरोपण का संकल्प दोहराया

Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Rath Yatra welcomed; pledge to plant saplings reaffirmed.
रोजा में ज्योति कलश यात्रा का स्वागत करते डॉ. अमित सिंह व डॉ. नमिता सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। चिनौर के बाद ज्योति कलश रथयात्रा शुक्रवार को रोजा पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पौधरोपण का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को गुरुदेव का साहित्य वितरित किया गया। विचार क्रांति अभियान के माध्यम से नैतिक जागरण, नशामुक्ति और आत्मसुधार का संदेश दिया गया। रथ सारथी राकेश ने वृक्ष गंगा अभियान के तहत पौधरोपण का आह्वान किया। मोहल्ला मोहम्मद जई और सिंजई में दीपयज्ञ भी संपन्न हुए। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है, इसलिए जन्म दिवस और विवाह दिवस पर पौधे लगाएं। दीपयज्ञ में रवि मोहन वर्मा ने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सद्भावना की कामना की। रोजा में डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, युवराज ने यात्रा का स्वागत किया। गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि यात्रा अगले चरण में हथौड़ा पिपरियां के गांवों में जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed