फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Junk in the way of the colonists

कांवड़ियों की राह में बाधा बनेगा जाम 

Mon, 10 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
आबादी के अनुपात में वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। आएदिन व्यस्त मार्गों पर जाम लगने से लोग घंटों परेशान रहते हैं। त्योहारों पर तो जाम की समस्या और भी विकराल हो जाती है। अधिकारियों ने यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था नहीं की तो सावन में रोड जाम की समस्या कांवड़ियों की राह में बाधा डाल सकती है। 
विज्ञापन


कांवड़ियों के निकलने के यह रूट है निर्धारित
घटिया घाट और ढाई घाट से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के वाहन बरेली मोड़ से सीधे हरदोई बाईपास अथवा रोजा मंडी बाईपास की ओर मोड़ दिए जाएंगे। ये वाहन पुत्तूलाल चौराहा, रेती, हथौड़ा चौराहा होकर निकलेंगे। पैदल कांवड़िया बरेली मोड़ से अजीजगंज, गर्रा फाटक, चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा, जेल रोड, खिरनीबाग चौराहा और लोधीपुर होते हुए हथौड़ा चौराहा से मोहम्मदी रोड पर जाएंगे। इसी तरह निगोही, पुवायां की ओर से आने वाले कांवड़ियों के दल अशफाकनगर चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, गोविंदगंज रेलवे फ्लाईओवर, जीआईसी तिराहा होते हुए हथौड़ा चौराहा की ओर जाएंगे। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में ये स्थान बनेंगे बाधक
अजीजगंज
-------------
शहर के बेहद व्यस्त चारखंभा-घंटाघर वाया चौक मार्ग पर कांवड़ियों को रोकने के लिए एसपी ने उन्हें गर्रा फाटक से सीधे केरूगंज भेजकर जेल रोड का रूट दिया है, लेकिन भोले बाबा के भक्तों को शहर में जाम की समस्या हर जगह पीछा करती मिलेगी। शुरुआत अजीजगंज से होगी, जहां ट्रांसपोर्टर्स के ट्रक आए दिन रोड पर मुड़ते वक्त आड़े खड़े हो जाते हैं और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
केरूगंज तिराहा और अंटा चौराहा
सार्वजनिक महत्व के ट्रैफिक पुलिस दाएं-बाएं रहने से अक्सर वाहन मनमाने तरीके से निकलने लगते हैं और ऐसे में ट्रैफिक की रफ्तार घट जाती है। 
----------------------
मेहमान शाह और लोधीपुर
मेहमान शाह में फुटपाथों पर पड़े गाड़ियों के पुराने टायर और लोधीपुुर में सड़क पटरी पर सजी अलमारियां और बक्सों के टीले कांवड़ियों को ठिठकने पर मजबूर कर देंगे। यही नहीं, फुटपाथ पर झुकीं बिजली की लाइनें और पेड़ की डालें कांवड़ियों को असुविधा पैदा करेंगी। 
-----------------------
अशफाकनगर चौराहा, रोडवेज स्टेशन
निगोही और पुवायां से आने वाले कांवड़ियों को पहले अशफाकनगर चौराहे पर हर समय लगे रहने वाले जाम से जूझना होगा। वहां से किसी तरह आगे बढ़ने पर रोडवेज बस स्टेशन के ठीक सामने जर्जर रोड पर जमा बारिश और नालियों के गंदे पानी से बने कीचड़ से गुजरना होगा। 
-----------------------
हथौड़ा चौराहा
शहर को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि जनपदो से जोड़ने वाले इस चौराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए वहां स्पीड ब्रेकर मानक के विपरीत इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि भारी वाहनों का अक्सर चक्का जाम हो जाता है। यही नहीं, वाहन उछलने से लोगों को चोट लग जाती है। 

ट्रैफिक जाम: राय अपनी-अपनी

रोड जाम शहर की सबसे गंभीर समस्या है, लेकिन प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। उम्मीद है कि कांवड़ यात्रा के बहाने अधिकारी यातायात व्यवस्था पर ध्यान देंगे। 

-हशमत खां, बाबूजई

दुकानों के आगे टायर या फिर अन्य सामान सजाकर फुटपाथ पर कब्जे आम बात हो गई है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ लकीर पीटने के बजाय सख्त रुख अपनाए। 
-संजीव वर्मा, मेहमान शाह

कभी वोट की राजनीति तो कभी अफसरों की ढिलाई अवैध कब्जों को बढ़ावा दे रही है। उन रास्तों से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए, जहां से कांवड़िया गुजरेंगे।
-नीरज मिश्रा, कटिया टोला

फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही नीचे लटक रहीं बिजली लाइनें और पेड़ों की डालियां हटाई जाएं, वरना धार्मिक उल्लास में कोई अनहोनी हो सकती है।
-इमरान खां, लोधीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed