{"_id":"b2048efa743d32a65a26a506dbdd7c85","slug":"jujarpur-people-awake-all-night-and-milkia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर जगे जुझारपुर और मिलकिया के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर जगे जुझारपुर और मिलकिया के लोग
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात पड़ी डकैती के बाद बृहस्पतिवार की रात गांव जुझारपुर और मिलकिया के लोगों ने पूरी रात जागकर घरों और गांव की पहरेदारी की। लोगों को आशंका थी कि बदमाश फिर से गांव में धावा बोल सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने गांव जुझारपुर के राजकिशोर त्रिवेदी और गांव मिलकिया के रामनरेश अवस्थी के घर में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नगदी, जेवर सहित लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति लूट ली थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने गांव पहुंचने में काफी देर लगाई, जिस कारण डकैत आराम से भाग निकलने में सफल रहे। डकैती की घटना की जानकारी से दोनों गांवों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों में भी दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात दोनों गांवोें के अलावा आसपास के गांवों में भी लोगों ने लाठी, डंडे और असलहे लेकर घरों की छतों से पूरी रात रखवाली की और मोबाइल से एक दूसरे के संपर्क में रहे। डकैती की घटना के बाद पुलिस ने भी गश्त बढ़ाई और रात में वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन