फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Juicer Purchased by Pawning Jewelry... Upset Wife Returns to Parental Home; Reconciliation Reached

Shahjahanpur News: गहने गिरवी रखकर खरीदा जूसर... नाराज होकर पत्नी चली गई मायके, हुआ समझौता

Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Juicer Purchased by Pawning Jewelry... Upset Wife Returns to Parental Home; Reconciliation Reached
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। तीन दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव काे दूर कर उन्हें केंद्र से ही विदा किया गया। एक मामले में गहने गिरवी रखकर जूसर खरीदने पर दंपती में अनबन हो गई थी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के दंपती की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दस दिन पूर्व विवाद होने के चलते महिला मायके में रह रही थी। महिला का कहना था कि उसके पति ने उसके सभी गहने गिरवी रखकर जूस निकालने की मशीन खरीद ली थी। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर थाना कटरा क्षेत्र के दंपती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी दो माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि उसके दोनों बच्चे ससुराल वालों ने छीन लिए हैं। पति सास का कहना मानते और उनके घरवालों को गालियां देते हैं। महिला के पति का कहना था कि पत्नी किसी अन्य लड़के से बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि थाना सिंधौली क्षेत्र के दंपती की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। 20 दिन से महिला अपनी बुआ के घर रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि उसके मायके में शादी थी। पति ने वहां जाने से इन्कार कर दिया था। इसी बात पर झगड़ा हो गया था। बाद में तीन मामलों में दंपतियों में समझौता हो गया। काउंसलिंग के दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, मोनिका रानी, आरक्षी साकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed