फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Joke in the name of cleanliness in Seva Pakhwada

सेवा पखवाड़ा में सफाई के नाम पर मजाक...तालाब के पास सफाई का ड्रामा

Thu, 22 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

फोटो खिंचने के बाद चेयरमैन और पालिकाकर्मी मौके से चले गए।इस फोटो में जो जगह दिख रही हैं, बुधवार को यहीं पर तालाब के किनारे सफाई की गई थी। सफाई के बाद घास को तालाब किनारे ही डाल दिया गया और तालाब किनारे खड़ी झाड़ियां, घास आदि साफ करने की जरूरत नहीं समझी गई। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुवायांमैंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव आवां दुगैया में अमृत सरोवर तालाब पर सफाई अभियान चलाया है।

विज्ञापन
Joke in the name of cleanliness in Seva Pakhwada

विस्तार

पुवायां। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के सिलसिले में शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान मजाक बनकर रह गया है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता और ईओ धर्मवीर सिंह ने हर समय स्वच्छ रहने वाले देवस्थान मंदिर में सफाई के नाम पर खानापूरी की थी। बुधवार को नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास चेयरमैन ने पालिका कर्मियों के साथ तालाब के पास सफाई की खानापूरी कर दी।
विज्ञापन

पुवायां में टेलीफोन एक्सचेंज के पास तालाब है। फोटो में दिख रहा है कि चेयरमैन पूरे मन से फावड़ा लेकर सफाई करने में जुटे हैं। कुछ अन्य लोग भी उनके साथ सफाई करते दिख रहे हैं। इस तालाब के पास भीषण गंदगी है। इसके अलावा नगर में कई अन्य तालाबों के पास भी गंदगी है। लाखों का टेंडर होने के बाद भी नाले, नालियां गंदगी से भरे हैं। तालाब की सफाई के नाम पर पास में बने इंटरलाकिंग मार्ग किनारे कुछ जगह पर घास छीलकर खानापूरी कर दी गई। फोटो खिंचने के बाद चेयरमैन और पालिकाकर्मी मौके से चले गए।
विज्ञापन

इस फोटो में जो जगह दिख रही हैं, बुधवार को यहीं पर तालाब के किनारे सफाई की गई थी। सफाई के बाद घास को तालाब किनारे ही डाल दिया गया और तालाब किनारे खड़ी झाड़ियां, घास आदि साफ करने की जरूरत नहीं समझी गई। सरस्वती शिशु मंदिर के पास तालाब में भारी गंदगी है। स्कूल के पास और आबादी के बीच इस तालाब में कभी सफाई की जरूरत नहीं समझी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर के पास का तालाब निजी संपत्ति है। तालाब वालों के कहने पर वहां कूड़ा डाला गया था। नगर पालिका के पास अपना डंपिंग ग्राउंड है। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हम सफाई करके लोगों को संदेश दे रहे हैं। चाहते हैं कि लोग अपने आसपास सफाई रखें। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुवायां

मैंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव आवां दुगैया में अमृत सरोवर तालाब पर सफाई अभियान चलाया है। पुवायां में खानापूरी की गई है तो कार्यकर्ताओं और चेयरमैन से बात की जाएगी। - केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed