फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Joint teams will ensure the speedy resolution of land disputes.

Shahjahanpur News: संयुक्त टीमें करेंगी भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण

Wed, 16 Sep 2026 05:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Joint teams will ensure the speedy resolution of land disputes.
शाहजहांपुर। भूमि विवादों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुराने और लंबित विवादों को चिह्नित कर मौके पर सत्यापन के बाद समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तय किया गया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर विवादों का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने भूमि विवादों के प्रमुख कारण और निस्तारण की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मेड़, सीमांकन, अवैध कब्जे, सह-खातेदारी, बंटवारे, रास्ते और सिंचाई से जुड़े मामले प्रमुख हैं। डीएम ने बाहर के व्यक्ति के कब्जा करने पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने और वास्तविक खातेदार को कब्जा दिलाने के लिए कहा। एसपी सौरभ दीक्षित ने निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed