{"_id":"623cd37085e1781f552b7d0a","slug":"joint-demonstration-against-bangladesh-and-pakistan-shahjahanpur-news-bly4792280150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। साथ ही दोनों देशों की सरकारों से कड़ा विरोध प्रकट करने और वहां के हिंदुओं समेत उनके आस्था केंद्रों की सुरक्षा कराने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ तक ऐसे मामले पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
कहा गया है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान में हिंदू बालिका का जबरन धर्म परिवर्तन कराने में नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी गई। वहां के हिंदुओं की दशा बहुत खराब हो चुकी है। इसी तरह बांग्लादेश में इस्कान मंदिर पर हमला कर हिंदुओं के साथ मारपीट कर महिलाओें से अभद्र व्यवहार किया गया। विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों मेें पहले भी मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इस दौरान पंकज सिंह चौहान, गौरव कुमार, गौतम सिंह, शिवसरन सिंह, अरुण कुमार, राजीव कुमार सिंह, राजेंद्र कनौजिया, गोविंद मिश्रा, केतन गुप्ता, अंकित सिंह, राम प्रसाद, सोनपाल, सुनील सक्सेना, अमर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।