फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Joint and muscle pain is bothering me this winter.

Shahjahanpur News: सर्दी में जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द कर रहा परेशान

Fri, 09 Jan 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Joint and muscle pain is bothering me this winter.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरी। संवाद 
शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की हड्डी विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना आने वाले दो सौ मरीजों में सौ से 140 मरीज जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड में संक्रमण के साथ मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या आमतौर बढ़ जाती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉ. सरोज ने बताया कि बदलते लाइफस्टाइल के चलते नौजवानों में भी यह समस्याएं बढ़ गई हैं। हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द, सूजन, टेढ़ापन, मांसपेशियों में कमजोरी, बुखार आदि इसके लक्षण हैं। जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत आम है। खासकर 40 साल से अधिक उम्र वालों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड में शरीर और जोड़ों को गर्म कपड़ों से कवर करके नहीं रखने पर जोड़ों के मुलायम टिशू के अंदर जलन ज्यादा हो जाती है। तापमान में कमी आने पर खूून की धमनियां संकुचित हो जाती हैं। इससे खून का प्रवाह सामान्य ढंग से नहीं हो पाता। शरीर के विभिन्न अंगों तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंचती। इसी वजह से शरीर की तंत्रिकाओं में तनाव पैदा हो जाता है। जोड़ों में अकड़न के साथ दर्द महसूस होता है। ऐसे में सावधानी बरतें। मालिश बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed