फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Job fair on November 4; opportunities available for over 1,500 positions

Shahjahanpur News: रोजगार मेला चार नवंबर को, 1500 से अधिक पदों पर मिलेगा मौका

Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Job fair on November 4; opportunities available for over 1,500 positions
शाहजहांपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से चार नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मिशन के तहत राजकीय आईटीआई रोजा परिसर में लगने वाले मेले में निजी क्षेत्र की 15 से 20 कंपनियां भाग लेंगी। इनके माध्यम से 1200 से 1500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, जीटीआई और कंप्यूटर प्रशिक्षित युवा आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद चार नवंबर को अपने शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बायोडाटा और फोटो के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed