{"_id":"1dc7a28701f7657c1d60eb91cb580063","slug":"jo-bole-so-nihal-sat-sri-akal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बोले सो निहाल...सतश्री अकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बोले सो निहाल...सतश्री अकाल
शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में खालसा सिरजना दिवस (वैशाखी) पर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान नौजवानों ने तमाम हैरतअंगेज करतब दिखाए। श्रद्घालुओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की।
जसवीर पेट्रोल पंप के पास से सुसज्जित पालकी में श्रीगुरु महाराज के स्वरूपों को विराजमान किया गया। पेट्रोल पंप से शुरू हुए नगर कीर्तन में सबसे आगे रामपुर के रंजीत अखाड़ा के बच्चे हरजीत सिंह और जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में हैरतअंगेज करतब करते चल रहे थे। इस दौरान पांच युवकों के ऊपर से बाइक को गुजारा गया तो लोग दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार गुरू सिंह सभा और गुरु कुटिया साहिब का रागी जत्था शबद गायन करता हुआ चल रहा था।
नगर कीर्तन गोविंदगंज, सदर बाजार, चौक होते हुए चारखंभा के पास स्थित पंजाब पेट्रोल पंप के पास तक ले जाया गया। इसका समापन गुरुद्वारा सिंह सभा में समाप्त हुआ। रास्ते में तमाम स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इसमें पंच प्यारे भी शामिल रहे। वहीं पालकी के पीछे सिख संगत गुरुवाणी का पाठ करते चल रही थी। पालकी के आगे चल रहे बच्चे सड़क की सफाई और जल छिड़काव कर रहे थे। इसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने पंच प्यारे को सरोपा भेंट किया। इस मौके पर जवाहर सिंह टुटेजा, निरंकार सिंह, बिट्टू बजाज, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह बग्गा, रणवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, गुंजन, प्रेम सिंह, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह आदि ने शामिल होकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
तमाम स्थानों पर कराया जलपान
नगर कीर्तन में शामिल लोगाें को शहर में तमाम स्थानों पर जलपान कराया गया। साथ ही शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी लगाए गए। श्रद्घालुओं ने यात्रा में शामिल लोगों को चाय, प्रसाद, जलपान, लंगर आदि तमाम चीजें खिलाईं।