फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JMB XI won the cricket tournament

Shahjahanpur News: जेएमबी इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
JMB XI won the cricket tournament
पुवायां। मारवाह मॉडर्न स्कूल के मैदान पर खेली जा रही अंडर-12 शाहजहांपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रविवार को जेएमबी इलेवन ने जीत लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जेएमबी इलेवन और प्रखर इलेवन के बीच भिड़ंत हुई। प्रखर इलेवन के कप्तान अर्नव पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रखर इलेवन की टीम निर्धारित 35 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। जेएमबी इलेवन के निखिल ने तीन और काव्य ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी जेएमबी इलेवन की टीम ने 24 ओवर में बिना विकेट खोने के बाद 133 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया। दिव्यांश ने 60 और मनीष ने 23 रन बनाए। निखिल को मैन ऑफ द फाइनल का पुरस्कार दिया गया। फाइनल में अंपायरिंग अनुभव गुप्ता और अतिरेक ने की। कमेंटरी छापू और स्कोरिंग अंकित कुमार ने की। विजेता टीम को स्कूल के डायरेक्टर तारा सिंह और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपेक्स सदस्य आनंद पाठक ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर कमलजीत सिंह, चौधरी क्रिकेट एकेडमी के कोच अमित चौधरी, अनुज पटेल, जसविंदर सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
पसगवां ने नौगवां को हराकर सेमी फाइनल में किया प्रवेश



कुर्रियाकलां। बांसखेड़ा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नौगवां और पसगवां की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। यह मैच पसगवां की टीम ने जीतकर टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां के कप्तान कृष्णा कठेरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कराई और निर्धारित 14 ओवर में 140 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगवां की टीम महज 100 रन पर ढेर हो गई। इस टीम से लालू ने 30 रन और दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम के ओपी चौहान 43 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed