फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jitin's political coalition beats Bdhain

जितिन के सियासी मोर्चे ने बढ़ाईं धड़कनें

Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सपा से गठबंधन के बाद जिले की तिलहर सीट पर उतरे राहुल गांधी की यंग ब्रिगेड टीम के प्रमुख चेहरे जितिन प्रसाद की सियासी रणनीति ने प्रतिपक्षी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सपा और बसपा से एमएलसी रह चुके उनके चचेरे भाई जयेश प्रसाद शुक्रवार को खुलकर उनके साथ आ गए। नामांकन से पहले कोठी में हुई जनसभा में मंच पर भी बैठे। इस मंच पर निगोही से तीन बार भाजपा के विधायक रहे कोविद कुमार सिंह और ददरौल क्षेत्र के भाजपा नेता देवेंद्र पाल सिंह को भी जगह मिली। तिलहर सीट कांग्रेस को दिए जाने के बाद भी यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराने वाले सपा के अब्दुल कादिर खां ने भी सभा में शामिल होकर बगावत की अटकलों पर विराम लगा दिया। बाबा कोठी में शुक्रवार को दिखे जितिन प्रसाद के नए सियासी मोर्चे को सभी दलों ने नोटिस में लिया। उनके चचेरे भाई जयेश प्रसाद ने भाजपा से टिकट मांगा था। वह ददरौल, मोहम्मदी और शाहाबाद सीट के दावेदारों की सूची में शामिल थे। यह बात सियासी हलके में किसी से छुपी नहीं है कि पिछले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने अपने छोटे भाई जीवेश प्रसाद समेत आधा दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह यादव को इस वादे पर दिलाया था कि भाजपा विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे जयेश खासे नाराज माने जा रहे थे। अब उनके खुलकर कांग्रेस के साथ आने से इसका असर शहर सीट के चुनावी समीकरण पर भी पड़ना लाजमी माना जा रहा है। भाजपा के किसी ब्राह्मण को जिले में प्रत्याशी न बनाने पर ब्राह्मण समाज पहले ही नाराजगी जता चुका है। जयेश प्रसाद के साथ बाबा कोठी की ब्राह्मणों के साथ पठान बिरादरी पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। तिलहर में जितिन के उतरने से समीकरण बदले हैं तो कटरा में भी इसकी संभावना बढ़ी है। कोविद कुमार सिंह पर बाबा कोठी का पहले भी वरदहस्त हुआ करता था। कटरा क्षेत्र में ठाकुर मतदाताओं के एक बड़े हिस्से पर उनकी मजबूत पकड़ है, इसी बूते पर वह यहां से टिकट के दावेदार भी थे। टिकट न मिलने से वह नाराज थे। अब उनके कांग्रेस के साथ आने से माना जा रहा है कि कटरा भी इस चुनाव में कोई नहीं कहानी लिख सकता है। कोठी पर हुई नामांकन सभा में सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पहुंचे थे तो ददरौल से प्रत्याशी प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed