{"_id":"6a99ca8f1f09811614072413","slug":"jitendra-injured-when-his-e-rickshaw-overturned-succumbed-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183540-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा पलटने से घायल जितेंद्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा पलटने से घायल जितेंद्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
रामगोपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। लखनऊ-पलिया हाईवे पर मिर्गापुर गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने से घायल खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला राठान निवासी जितेंद्र (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ साल की उम्र में सुमित के सिर से मां के बाद अब पिता का साया भी उठ गया। मासूम को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।
परिजनों ने बताया कि करीब आठ साल पहले जितेंद्र की पत्नी ने बेटे सुमित को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद जितेंद्र के कंधों पर बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई।
करीब तीन-चार दिन पहले हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र की बहन उर्मिला हादसे में घायल हो गई थीं। मंगलवार को जितेंद्र बेटे सुमित को साथ लेकर बहन को देखने गए थे। बुधवार सुबह दोनों ई-रिक्शा से लौट रहे थे। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में मिर्गापुर गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन
आगे बैठे जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे सुमित को खरोंच तक नहीं आई। उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके भाई नरेश, राजेंद्र और बहन चंद्रावती व उर्मिला का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
जलालाबाद। सड़क हादसे में घायल हुए रामगोपाल कश्यप (41) की बुधवार रात बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है।
गांव खंडहर निवासी ब्रजराज के दो बेटों में बड़ा रामगोपाल 28 अगस्त की शाम बाइक से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने 12 वर्षीय बेटे वीरेश के पास जा रहा था। शाहजहांपुर हाईवे पर कांट से पहले पुलिया के पास किसी वाहन से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल रामगोपाल को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया। यहां स्वास्थ्य लाभ नहीं होने पर परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मृतक के पिता ब्रजराज ने बताया कि बुधवार रात बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के घर में पत्नी विनीता के अलावा चार बेटे और दो बेटियां है। रामगोपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि परिजन रामगोपाल का शव बरेली से घर ले आए थे। सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आमने-सामने टकराईं बाइकें, युवक की हालत गंभीर
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर हादसा हो गया। बाइक सवार नगर पंचायत के मोहल्ला गंगानगर टेलीफोन गली एक्सचेंज निवासी बाइक सवार दिलीप सामने से आई बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। वह बदायूं जा रहे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं रेफर कर दिया गया है। वहीं, मदनापुर की ओर से आ रहा बुलेट बाइक सवार हादसा होने के बाद भाग गया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
सिंधौली। नौ दिन पूर्व कोचिंग जाते समय सड़क हादसे में घायल छात्र अजीत सिंह (18) की बुधवार रात बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मां नीरज देवी बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं।
परिजनों के अनुसार, 24 अगस्त की दोपहर अजीत बाइक से सिंधौली स्थित कोचिंग जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आई भैंस से बाइक टकरा गई। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बरेली ले गए, जहां बुधवार रात उसकी सांसें थम गईं। एमएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी, सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान, इरम मंसूरी, रूमाना अख्तर, सोनम मिश्रा, रुचि सिंह आदि ने घर पहुंचकर शोक प्रकट किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा-उखरी मार्ग पर बाजपुर कुमरखा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में 73 वर्षीय लीलावती की मौत और उनकी पुत्रवधू संतोष कुमारी घायल हो गईं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद