{"_id":"45d539c1d2f3eecc406d82183e53e1d8","slug":"jila-ratna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद रत्न से नवाजे गए अशोक-साबिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद रत्न से नवाजे गए अशोक-साबिर
शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इस बार साहित्यकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शायर साबिर जलालाबादी तथा समाजसेवी अशोक अग्रवाल को जनपद रत्न से विभूषित किया गया। दोनों को भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने चांदी का मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व संयोजक सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि को भी चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
गांधी भवन में हुए 18वें ‘अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस एवं जनपद रत्न अलंकरण समारोह’ में एमएलसी दीक्षित ने वाजपेयी और मालवीय जी को भारत रत्न की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कहा: पिछली सरकारों ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया। हालांकि दोनों महापुरुष पहले से ही भारत रत्न थे, केंद्र सरकार ने अब माना है।
कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत और अध्यक्ष विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अटलजी के दीर्घायु की कामना की। इससे पूर्व जनपद रत्न चयन समिति के सदस्य एवं शिक्षाविद् केशव चंद्र मिश्र ने विचार रखे, कवि बृजेश मिश्र और अनिल वाजपेयी वाण ने काव्य पाठ किया। डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।