{"_id":"60f1cfaf8ebc3e49c4242071","slug":"jila-pancayt-shahjahanpur-news-bly453360419","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने ठेकेदारों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ठेकेदारों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिला पंचायत के विभिन्न कार्यों की प्रगति का आकलन किया और ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उन्हें विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लंबित कार्य नियत समय में पूरे कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रत्येक कर्मचारी को सौंपे गए कार्यों की जानकारी लेने के साथ उनकी कार्यगत कठिनाइयां पूछीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्य में पारदर्शिता लाएं ताकि उनकी कार्य प्रणाली पर किसी को कोई संदेह नहीं हो।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कार्यालय परिसर और उसके आसपास स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न कार्यों से जिला पंचायत पहुंचे जन सामान्य के लोगों से भेंट की और उनके कामों को लेकर संबंधित कर्मचारियों आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, वरिष्ठ सहायक अनिल द्विवेदी, जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी डगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता कल्पना सिंह, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, निर्माण लिपिक सौरभ मिश्रा, ब्रजेश चौधरी, अनित कुमार, पुष्पा देवी, मीना, आशारानी, मनोरमा, दिनेश वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद