फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jila pancayt

जिला पंचायत : भाजपाइयों ने मनाई जीत की खुशी

Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
jila pancayt
शाहजहांपुर। एक ही परिवार से तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं ममता यादव के सेठ इंक्लेव स्थित मकान में जमकर खुशियां मनाई गईं। ढोल की थाप पर भाजपाइयों ने जमकर डांस किया। ममता यादव ने पति अजय प्रताप सिंह, ससुर वीरेंद्रपाल यादव और सास लज्जावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां लज्जावती ने उन्हें तिलक कर और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। ममता यादव नियामतपुर की प्रधान भी रह चुकीं हैं। पति और ससुर के बाद वह इस परिवार की तीसरी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। वीआईपी बन चुका नियामतपुर गांव में भी खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

-
दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी को दिया जीत का प्रमाण पत्र
शाहजहांपुर। सपा प्रत्याशी का नामांकन वापस होने के साथ ही अब मैदान में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ममता यादव रह गईं थीं। दोपहर में जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया। कलक्ट्रेट से बाहर आने पर ममता यादव को फूलमालाओं से लाद दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-
प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही नहीं दिखी गंभीरता
शाहजहांपुर। सपा के एक जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए जरूरी गंभीरता और प्रयास पार्टी में देखने को नहीं मिले। प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद अपने दल के ही सदस्यों को अहमियत नहीं दी गई। फोन तक करना जरूरी नहीं समझा गया। तभी लग रहा था कि केवल निर्विरोध निर्वाचन रोकने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। इसमें भी पार्टी को सफलता नहीं हासिल हुई। पार्टी प्रत्याशी को भी जीत का भरोसा नहीं दिला सकी। हार के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नजर नहीं आए। अकेले जिलाध्यक्ष तनवीर खां हर मोर्चे पर जूझते दिखाई दिए। हालांकि उनकी कवायद फेल साबित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भाजपा ने झोंकी सारी ताकत
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। सपा में जहां गुटबाजी दिखाई दे रही थी वहीं भाजपाई सारे मतभेद भुलाकर एक मंच पर थे। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में सारे विधायक, पदाधिकारी एक नजर आए। भाजपा कार्यालय और कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, रोशनलाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्रा अनावा, दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, मिथिलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। संकेत साफ था कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए एकजुट है। संवाद

-
विधायक शरदवीर सिंह ने आरोपों का किया खंडन
शाहजहांपुर। विधायक शरदवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उन अफवाहों का खंडन किया है जिसमें उनके भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। शरदवीर सिंह ने पोस्ट में ऐसी अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि वह सपा से दो बार विधायक बने हैं। उनकी पार्टी में पूर्ण निष्ठा है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप्र समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव रामवीर सिंह सोमवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक ने ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वीनू सिंह को प्रत्याशी बनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed