फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jif College Ropin plant

जीएफ कॉलेज में रोपीं पौध

Sat, 11 Jul 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jif College Ropin plant
दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से जिले का वातावरण खुशनुमा हो चला है। एक ओर जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं पौध रोपित करने का पुनीत कार्य भी जोरशोर से होने लगा है। मौसम को देखते हुए जिले में शुरू किए गए वन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया, इसका उद्घाटन महाविद्यालय अध्यक्ष सैयद मोईनुद्दीन मियां ने पौध रोपित कर किया। उनके साथ प्रबंधक मलिक अब्दुल वाहिद खां, प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, शकील अंसारी, शाहनवाज खां समेत स्टाफ के सदस्यों ने फलदार, छायादार, औषधीय आदि प्रजातियों की कीमती पौध रोपित की। महाविद्यालय परिसर में डॉ. अनवर मसूद,  मुख्य रूप से अमलतास, लीची, संतरा, कीनू, टिकोमा, बांस, गुग्गुल, नीम, जामुन, करौंदा, अनार, नींबू, अमरूद, शीशम, गुलमोहर, बेरी, केला आदि की करीब ढाई सौ पौध रोपित हुई। पौधरोपित करनेव वालों में डॉ. अनवर मसूद, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. जमील अहमद, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. मो. तारिक, डॉ. सुहेल, सैयद अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों ने पौध रोपित की। प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह की देखरेख में बाबूराम भारती, उमेश दीक्षित, रामनयन वर्मा, आशाराम, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. श्वेता सिंह, मो. कमर, अनिल मालवीय आदि ने छात्रों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed