{"_id":"6366b32c77840f5e38606b26","slug":"jholachap-hospital-was-sealed-then-started-in-another-building-shahjahanpur-news-bly5029144168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा अस्पताल संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा अस्पताल संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शुक्रवार को सील किए गए झोलाछाप कुमकुम अस्पताल को सामने ही दूसरे भवन में संचालित कर दिया गया। सूचना पर सीएचसी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बुलाकर संचालक और तीन कर्मचारियों को पकड़वा दिया। नए भवन को भी सील कर दिया गया। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. रोहिताश कुमार ने ग्राम बड़ागांव में चल रहे कुमकुम अस्पताल को सील कर दिया था। डिप्टी सीएमओ का कहना था कि अस्पताल संचालक दो बार समय देने के बाद भी अस्पताल के वैध होने संबंधी कागजात नहीं दिखा सके तो उसे अवैध मानकर सील कर दिया गया। उधर अस्पताल संचालक अजय कुमार का कहना था कि अस्पताल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है और वह जल्द कागज दिखाकर इसे खुलवा लेंगे।
शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि कुमकुम अस्पताल सील होने के बाद संचालक ने सामने के भवन में अस्पताल शुरू कर दिया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो नए भवन में अस्पताल चलता मिला। कुछ रोगी भी बैठे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस बुलाकर संचालक सहित चार लोगों को पकड़वा दिया। उधर संचालक अजय कुमार ने बताया कि सामने के भवन में कुछ फर्नीचर रखा था। कुछ दवाएं भी रखी थीं। वह भवन के पास शाहजहांपुर जाने के लिए बैठे थे, तभी पुलिस पहुंची और थाने ले आई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सीएचसी प्रभारी की सूचना पर फर्नीचर, दवाएं और चार लोगों को थाने लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तहरीर नहीं दे रहे हैं, जिस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानकारी मिली थी कि कुमकुम हॉस्पिटल के संचालक बाहर बैठकर मरीज देख रहे थे। इस पर सीएचसी प्रभारी को भेजकर संचालक को पकड़वा दिया गया। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. रोहिताश कुमार, डिप्टी सीएमओ पुवायां