{"_id":"690f95716fde6e5e27043207","slug":"jharkhand-police-which-came-to-confiscate-property-did-not-find-the-accused-of-smuggling-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157193-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुर्की करने आई झारखंड पुलिस को नहीं मिले तस्करी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुर्की करने आई झारखंड पुलिस को नहीं मिले तस्करी के आरोपी
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में नामजद आरोपियों के घरों की कुर्की करने के लिए झारखंड पुलिस की टीम शनिवार को यहां पहुंची। थाने से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंची पुलिस को न तो आरोपी मिले और न ही उनके घर पर कोई ऐसा सामान मिला, जिसे कुर्क किया जा सके।
वर्ष 2021 में झारखंड के लातेहार जनपद के थाना बालुमाथ की पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ कर 594 किलो अफीम का डोडा बरामद किया था। इस मामले में झारखंड पुलिस ने नगर के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी सगे भाइयों मुस्तकीम अली उर्फ अन्नू, मोईन अली उर्फ मुन्ना और मोहल्ला नादिरशाह निवासी ट्रक चालक वकील हसन व इस्लामनगर के साजिद मंसूरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
इस मामले में लातेहार जिला एवं सत्र न्यायालय ने मुस्तकीम अली और मोईन अली को फरार घोषित कर उनके विरुद्ध आईपीसी धारा 83 के तहत कुर्की वारंट जारी किया था। झारखंड से आए दरोगा संत देव कुमार ने बताया कि आरोपियों के घरों पर कुर्क करने के लिए कोई चल संपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसलिए उनके घराें के दरवाजों पर अदालत से जारी कुर्की वारंट चस्पा कर उन्हें तामील कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। संवाद