फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry worth lakhs stolen from teacher couple's almirah

Shahjahanpur News: शिक्षक दंपती की अलमारी में रखे लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 21 Sep 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen from teacher couple's almirah
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला बीबीजई निवासी शिक्षक दंपती के घर चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं। उनके घर की अलमारी के अंदर से बैग चोरी हो गया। बैग में सोने का एक हार, दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी सोने के टाॅप्स, सोने की आठ अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायलें, एक चांदी की करधनी थी। उन्होंने बताया कि सभी आभूषण अप्रैल में अपनी अलमारी में रखे थे। इसके बाद उन्हें निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। 19 सितंबर को अलमारी खोलकर देखा तो बैग नदारद था। आलमारी पहले की तरह बंद थी। कोई तोड़फोड़ के निशान भी नहीं थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed