फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewellery worth 5 lakh stolen from senior manager's house.

Shahjahanpur News: सीनियर मैनेजर के घर से पांच लाख के जेवर चोरी

Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 5 lakh stolen from senior manager's house.
भावलखेड़ा। रोजा पावर टाउनशिप में पावर प्लांट के सीनियर मैनेजर के घर से चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय मैनेजर परिवार के साथ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोजा पावर प्लांट में सीनियर मैनेजर राजेश कुमार रोजा पावर टाउनशिप में रहते हैं। आठ अक्तूबर को वह परिवार के साथ दर्शन कर दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे। मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे उनकी पत्नी के करीब पांच लाख रुपये के जेवर नदारद थे।
विज्ञापन

सूचना पर आरसी मिशन इंस्पेक्टर हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की। कॉलोनी परिसर में सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। मुख्य द्वार पर लगे कैमरों की फुटेज में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-----------------------
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के बंद मकान में चोरी



शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला दिलाजाक निवासी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भारत सिंह के बंद मकान से चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। दो चोर सीसी कैमरों की फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।



भारत सिंह 28 सितंबर को परिवार के पास लखनऊ चले गए थे। सात अक्तूबर को पास में रहने वाले उनके साले चंद्रप्रकाश यादव ने मकान की बाउंड्रीवाॅल फांदकर दो लोगों के अंदर जाने की सूचना दी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसी कैमरों की फुटेज में दोनों चोर रात करीब 2:30 बजे मकान में घुसते दिखाई दिए।



चोर एसी कंपार्टमेंट का शीशा और जाली तोड़कर अंदर पहुंचे और दोनों कमरों के बीच के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अलमारी का लॉकर तोड़ा। वहां से कीमती सामान, पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और खराब मोबाइल चोरी कर लिया।




चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ने के लिए घर में रखी छेनी, चिमटा, करछुली और चम्मच का इस्तेमाल किया। छत पर लगी पानी की टंकी का पाइप भी तोड़ दिया। एक चोर की नीली शर्ट मौके पर छूट गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टीम को लगाया गया है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed