{"_id":"67450335ffc89ea8e9090054","slug":"jewelery-worth-rs-55-lakhs-stolen-from-bag-police-is-not-writing-report-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-131999-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैग से साढ़े पांच लाख के आभूषण चोरी... पुलिस लिख नहीं रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैग से साढ़े पांच लाख के आभूषण चोरी... पुलिस लिख नहीं रही रिपोर्ट
Tue, 26 Nov 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। बैग में रखे साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर डग्गामार वाहन से चोरी होने के मामले में पीड़ित को पुलिस तीन दिन से टरका रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से पीड़ित परेशान है।
कानपुर के अरौल कस्बा निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी नेहा, पुत्री अनाया के साथ 23 नवंबर को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बंडा के गांव ढका घनश्याम जा रहे थे। वह बस से शाहजहांपुर आए और वहां से पुवायां आने के लिए डग्गामार वाहन में बैठे थे। जेवर और कपड़ों से भरा बैग उन्होंने सीट के नीचे रख लिया। रास्ते में किसी ने बैग काटकर सोने का हार, कंठी, झाले, छह अंगूठी सहित लगभग लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का जेवर चोरी कर लिया। पुवायां आकर बैग उतारने पर चोरी का पता लग सका।
आशीष ने यूपी-112 पर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष को थाने जाने की सलाह दी। आशीष बंडा गए और थाने में तहरीर दी, जहां थाना प्रभारी ने मामला पुवायां क्षेत्र का बताया। आशीष को पुवायां में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद आशीष ने 24 नवंबर को पुवायां आकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
--
24 घंटे बाद भी थाना प्रभारी को नहीं दी जानकारी
आशीष ने रविवार को पुवायां थाने में तहरीर दी थी, लेकिन दरोगा और सिपाही मामले को दबा गए। तहरीर भी इधर-उधर कर दी। थाना प्रभारी को मामले की जानकारी ही नहीं दी गई। सोमवार को मामला संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने दरोगा और सिपाहियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद तहरीर थाना प्रभारी के पास पहुंच सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि आशीष को थाने बुलाया गया है। जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
--
शाहजहांपुर से पुवायां के बीच सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां