फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from three houses of Dhakiya Shobha

Shahjahanpur News: ढकिया शोभा के तीन घरों से जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 10 Oct 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from three houses of Dhakiya Shobha
तिलहर के गांव ढकिया शोभा में धर्मवीर सिंह की लोहे की अलमारी से चोरी किए गए जेवरात। संवाद
तिलहर। मंडी में गल्ला आढ़त से सोमवार रात लाखों की नकदी चोरी का अभी खुलासा भी नहीं हो सका था कि मंगलवार रात चोरों ने ढकिया शोभा गांव में तीन घरों को निशाना बना लिया। चोर वहां से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। सूचना पर रात में ही गांव पहुंचे इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र में तलाश कराई, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


गांव के धर्मवीर सिंह, उनके चाचा जगपाल सिंह और पड़ोसी मनोज सिंह के घरों में रात लगभग 1:30 बजे चोर पीछे दीवार से मकान की छतों पर चढ़कर जीने से नीचे उतर आए। चोरों ने धर्मवीर कमरे में रखी लोहे की अलमारी से सोने के झाले, मंगलसूत्र सहित कुछ अन्य आभूषण और 1500 रुपये ले गए। चोर सेफ का लाॅकर तोड़ रहे थे कि तभी धर्मवीर की पत्नी जाग गईं। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे तो चोर पड़ोस के मकान में छप्पर पर कूदकर निकल भागे।
विज्ञापन

पड़ोसी मनोज सिंह ने जब अपने घर के कमरे को खोला तो वहां संदूक और उसमें रखे कपड़े बिखरे पड़े थे। मनोज ने बताया कि चोर उनके घर से चांदी की पायलें, सोने का मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के जेवरात और पीतल के बर्तन भी चुरा ले गए। जगपाल के मकान में भी चोरों ने अलमारी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जाग जाने और शोर मचाने पर चोर वहां से कुछ भी नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस टीम आने के बाद प्रभारी निरीक्षक भी रात करीब दो बजे पुलिस बल के गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अभी थाने पर किसी से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed