फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JE Transferred to Badaun in Case of Contract Worker Scorched by Electric Shock

Shahjahanpur News: करंट लगने से झुलसे संविदा कर्मी मामले में जेई का बदायूं तबादला

Sun, 03 May 2026 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
JE Transferred to Badaun in Case of Contract Worker Scorched by Electric Shock
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाने से कुछ कदम की दूरी पर कैफे के पास लाइन को दुरुस्त करते समय करंट लगने से झुलसे संविदा कर्मी के मामले में गोविंदगंज उपकेंद्र के जेई कफील अहमद पर गाज गिर गई है। उन्हें हटाकर बदायूं भेजा गया है। उनकी जगह पर निगोही रोड उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

29 अप्रैल की शाम को शट डाउन लेने के बावजूद लाइन लगाए जाने से करंट लगने से संविदा कर्मी बबलू खंभे से गिर गए थे। उन्हें बरेली रेफर किया गया। अब उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच में सामने आया कि एसएसओ कपिल सक्सेना ने टाउन हॉल फीडर की बजाय गोविंदगंज फीडर की लाइन लगा दी थी। जिसके चलते संविदा कर्मी झुलस गया। जेई कफील अहमद की तहरीर पर एसएसओ के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

अब जिला स्तरीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियंता ने गोविंदगंज उपकेंद्र के जेई कफील अहमद का तबादला करते हुए बदायूं भेज दिया है। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने तबादले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed