फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB went on illegal occupation in Kakra Kakar Kund

ककरा काकर कुंड में अवैध कब्जों पर चली जेसीबी

Tue, 13 Sep 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
JCB went on illegal occupation in Kakra Kakar Kund
शाहजहांपुर। शहर के ककरा काकर कुंड में अवैध कब्जों को प्रशासन ने ढहा दिया। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा न हटाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ जाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गर्रा रिवर फ्रंट समेत कई विकास कार्य कराने के कारण आसपास के इलाके को गैर आवासीय क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके बावजूद वहां जमीनों के मालिकों ने प्लॉटिंग कर उनकी महंगे दामों पर बिक्री शुरू कर दी। इसके लिए विनियमित क्षेत्र से न तो नक्शा स्वीकृत कराया और न ही सक्षम अधिकारी से अनुमति ली। संबंधितों को कई माह पूर्व नोटिस जारी होने पर भी निर्माण जारी होने की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर नगर निगम अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर अवैध कॉलोनियों की चहारदीवारी पर जेसीबी चलवा दी। प्लॉटिंग कराने वालों की कोठरियां भी नष्ट करा दीं। कार्रवाई के दौरान शहर के मोहल्ला ककरा कलां और बंगश निवासी खुशनूद खां, तंजीम खां, इकरार हसन खां, मुख्त्यार हसन खां, रामदीन, शान मियां, फुरकान, कामरान, राम विलास, कल्लू आदि की करीब 65 बीघा जमीनों पर बनाई गई चहारदीवारी गिरा दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार अवैध कब्जेदारों को करीब छह माह पूर्व ही नोटिस जारी कर सचेत किया गया था कि यह आवासीय क्षेत्र नहीं हैं। इसके बावजूद बिना किसी अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed