फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB roared on encroachment

Shahjahanpur News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
JCB roared on encroachment
जलालाबाद/तिलहर। जलालाबाद और तिलहर में शुक्रवार को राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी गरज उठी। तमाम कारोबारी फुटपाथों पर रखा अपना सामान खुद समेटते नजर आए।
विज्ञापन

जलालाबाद में पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नाले के ऊपर टिन आदि लगाकर किए गए अस्थायी कब्जे जेसीबी से गिरवा दिए। इस दौरान खंडहर मार्ग पर कई बार जाम लगा। यहां ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। पालिका ने पूर्व में चेतावनी देकर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के दोनों ओर के करीब सवा सौ दुकानदारों को 20 नवंबर को नोटिस भी जारी किए गए। दुकानदारों को एक सप्ताह का समय भी दिया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त तेवर अपना लिया। इस दौरान ईओ एचएन उपाध्याय, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, कोतवाल प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर में एसडीएम जीत सिंह राय और ईओ कल्पना शर्मा ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम दुकानों के आगे डाले गए टिन शेड हटवाने के साथ और नालियों के ऊपर से कंक्रीट के स्लैब हटवा दिए। ब्लॉक रोड से बिरियागंज पुलिस चौकी, मुख्य चौराहा से पुराना रोडवेज, अस्पताल मार्ग आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के सामने एक जनरल स्टोर की दुकान के आगे पड़ी टिन हटाने को लेकर व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। बाद में व्यापारी द्वारा टिन हटा लिए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बांस बल्ली के अतिक्रमण की जद में आ रही दुकान को हटाते समय कोर्ट का आदेश दिखाने पर कार्रवाई रोक दी गई। इस दौरान तहसीलदार जयप्रकाश यादव, सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, लिपिक अयूब अली,थाना प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed