फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB dumping soil on green belt seized.

Shahjahanpur News: हरियाली पट्टी पर मिट्टी डाल रही जेसीबी सीज

Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
JCB dumping soil on green belt seized.
खुटार। खुटार क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में शाहजहांपुर पलिया हाईवे किनारे मिट्टी डालकर हरियाली पट्टी पर कब्जा करने के आरोप में वनकर्मियों ने एक जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मीपुर मोड़ के पास कुछ दिन से एक व्यक्ति ने हाईवे किनारे हरियाली पट्टी की जमीन में नींव भर दी, लेकिन वनकर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नींव भरने के बाद दो दिन से प्लाॅट में मिट्टी डाली जा रही थी। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने मौके पर मिली जेसीबी को सीज कर दिया। इस दौरान जेसीबी चालक और मिट्टी डलवाने वाले भाग निकले।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि डंपरों से रातभर मिट्टी डाली जाती रही, इसकी शिकायत भी की गई लेकिन डंपर पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाली पट्टी पर कब्जा करने के मामले में केस भी दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed